क सुबह नाओमी जैकब्स उठीं और उन्हें याद ही नहीं था कि वो कौन हैं. इस साल अप्रैल में वो ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में एक छोटे से घर में जागीं और हैरान रह गईं. वो जागीं ख़ुद को उन्होंने 15 साल की लड़की पाया जबकि उनकी उम्र थी 32 साल. वो जागी थीं 2008 में लेकिन उनके लिए ये साल था 1992. वो पिछली सदी में आ गई थीं. "पहले कुछ सेकंड तो मैंने सोचा कि मैं अभी भी सपना देख रही हूं. लेकिन ये तो एक बुरा सपना था. मैं जिस कमरे में जागी, वो भी पहचान में नहीं आ रहा था." "मुझे याद है कि मैंने जो पहली चीज़ देखी, वह परदे थे और मुझे वे भी पहचान नहीं आए. अलमारी, वो बिस्तर जिस पर मैं लेटी थी... कमरे में सबकुछ अजीब था. मैंने अपना शरीर देखा, मैंने एक पायजामा पहना हुआ था जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था." "मैंने ख़ुद को शीशे में देखा, मेरा चेहरा बदल गया था. ये पीला पड़ा था और मैं उम्रदराज़ दिख रही थी. जब मैंने पहली बार ज़ोर से बात की तो मुझे मेरी आवाज़ बहुत अलग लगी."मुझे लग रहा था कि मैं 15 साल की हूं. मेरी सभी भावनाएं 15 साल की लड़ की की थीं और मैंने सोचा कि यह साल 1...